बिन NEET शामिल हुए भी यूनानी , आयुर्वेद सीट के लिए करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट (www.dirayushupneet.com) पर मांगा गया है। पूरे प्रदेश में आयुर्वेद व यूनानी के निजी कॉलेजों की अभी करीब तीन हजार से अधिक यूजी सीटें खाली रह गई हैं।
हाईकोर्ट से आदेश मिलने के बाद आयुर्वेद निदेशक डॉ. एसएन सिंह ने शासन के निर्देशानुसार यह दोनों ही आदेश दो दिन पहले जारी कर दिए हैं।
डॉ. एसएन सिंह के मुताबिक आयुर्वेद और यूनानी की स्नातक की रिक्त सीटों के लिए मॉपअप राउंड के तहत 21 से 25 नवंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए नीट में शामिल हुए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगें गए हैं। इनकी काउंसलिंग 29 और 30 नवंबर को गोमती नगर हैनीमैन चौराहा स्थित नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय में ऑफलाइन होगी। फिर अभ्यर्थियों को कॉलेज की सीटों पर आवंटन दिया जाएगा।
इंटरमीडिएट पास छात्रों से ऑनलाइन आवेदन 26 से 30 नवंबर तक मांगे गए हैं। इसमें आयुर्वेद में इंटरमीडिएट में भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान विषय में कम से कम 50 फीसदी अंक और अंग्रेजी विषय की परीक्षा पास की हो।
ऐसे ही यूनानी के लिए इंटरमीडिएट में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषय के साथ उर्दू विषय की परीक्षा कक्षा 10 के की पास की हो
Comments
Post a Comment